नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी और बुधवार सुबह व शाम में हल्का धुंधलका सा छाने का अनुमान है।”
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 55 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और दृश्यता 3,000 मीटर रही।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath