हैनोवर को छोड़ेंगे गोलकीपर जिएलेर

हैनोवर (जर्मनी), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। गोलकीपर रोन-राबर्ट जिएलेर ने कहा है कि वह जर्मन लीग के समापन के बाद हैनोवर क्लब को छोड़ देंगे। यह क्लब लीग में टीमों की सूची में सबसे निचले पायदान पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह 2010 से ही इस क्लब के साथ खेलते आ रहे हैं और उनकी इच्छा शीर्ष स्तर पर खेलने की है।

जिएलेर ने कहा, “मैं इस तरह गुमनामी से घिरा नहीं रहना चाहता हूं। मैं हैनोवर से जुड़ा महसूस करता हूं, लेकिन मैं बहुत महत्वाकांक्षी हूं और मेरा लक्ष्य शीर्ष स्तर पर, शीर्ष टीमों के बीच खेलने का है।”

जिएलेर ने हैनोवर के लिए 182 मुकाबले खेले हैं। उन्हें जर्मनी की राष्ट्रीय टीम में छह बार जगह मिल चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493