न्यूयॉर्क पुलिस ने अभियान चलाकर 120 बदमाश पकड़े

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क शहर की पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाकार दो आपराधिक समूहों के 120 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने कई सालों से ‘द ब्रोंक्स’ काउंटी में आतंक मचा रखा था।

अधिकारियों ने बुधवार रात बताया कि मादक पदार्थ बेचने और हत्याओं के आरोप में ये गिरफ्तारियां मंगलवार और बुधवार सुबह हुईं। ये गिरफ्तारियां शहर के हालिया इतिहास में संगठित अपराध के खिलाफ एक सबसे बड़ा झटका मानी जा रही हैं।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर सार्वजनिक की गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से 57 ‘2 फ्लाई’ और 63 ‘बिग मनी बॉसिस’ समूह के सदस्य हैं।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा के मुताबिक, दोनों समूहों के बीच 2007 से परस्पर बैर चल रहा है। दोनों गुटों ने वर्षो से द ब्रोंक्स के कई हिस्सों में आतंक मचाया हुआ था।

प्रशासन ने आठ लोगों की पहचान का खुलासा किया है जिनकी हत्या संभवत: दोनों समूहों के सदस्यों ने कर दी थी। इनमें 92 वर्षीय महिला शामिल है जिसकी गोली लगने के कारण मौत हो गई थी और 15 वर्षीय किशोर शामिल है जिसकी चाकू मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आपराधिक समूह कम से कम 39 हत्याओं के लिए जिम्मेदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493