नवजोत सिद्धू ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेटर-नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में सदस्यता की शपथ ली।

मरून रंग के कोट व उसी रंग की पगड़ी में पहुंचे सिद्धू ने पंजाबी में शपथ ली।

वह पूर्व में लोकसभा के लिए तीन बार निर्वाचित हो चुके हैं।

बजट सत्र के दूसरे हिस्से के तहत राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के बाद यह किसी सदस्य द्वारा तीसरी बार ली गई शपथ है।

इससे पहले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रह्मण्यम स्वामी व मुक्केबाज मैरी कॉम (मनोनीत) राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493