नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के पुरानी दिल्ली इलाके में गुरुवार को एक निमार्णाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट की है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “इमारत की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक इमारत ढह गई और काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए।”
पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया, “उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है।”
पुलिस ने इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath