पेरिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के ला रोशेल शहर में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सेंट्रल फ्रेंच साइज्मिक ऑफिस के मुताबिक, यह साल 2014 के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
dharmpath.com dharmpath