उप्र : आग बुझाते 5 युवक झुलसे, हालत गंभीर

बांदा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना के महुराई गांव में लगी आग बुझाते वक्त लपटों में फंसे पांच युवक झुलस कर गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

थानाध्यक्ष (बदौसा) घनश्याम पांडेय ने बताया कि बुधवार की शाम महुराई गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझा रहे युवक ललित ललित (23), सुरेश (31), बच्ची (28), बुद्धबिलास (33) व पवन (26) लपटों में फंस कर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आग लगने से पंद्रह घर और उनमें रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493