बिहार : सहरसा जिले में मुखिया की गोली मारकर हत्या

सहरसा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक मुखिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहरा के थाना प्रभारी मोहम्मद सरवर आलम ने बताया कि सिहोल ग्राम पंचायत के निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार सहरसा बजार से दोपहर बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी दुखा चौक के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

आलम ने बताया कि राज्य में चल रहे पंचायत चुनाव में अनिल की पत्नी अमना देवी सिहोल पंचायत से मुखिया की प्रत्याशी हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि अनिल की हत्या पंचायत चुनाव के दौरान राजनीतिक रंजिश के कारण की गई हो। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493