यमन : अदन के पुलिस प्रमुख हमले में बचे, 4 घायल

स्थानीय सैन्य सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि अदन के पड़ोस में तवाही इलाका स्थित घर में हुए हमले में पुलिस प्रमुख जनरल शलाल शायेया बच निकले।

हाल के कुछ हफ्तों में अल-कायदा के संदिग्ध हमलावरों द्वारा शायेया को मारने की यह तीसरी नाकाम कोशिश थी।

निवासियों ने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि पास में खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गईं।

पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि हमलावर एक महिला थी, जो पुलिस प्रमुख के घर तक पहुंचने के लिए कई जांच चौकियों को पार करने में सफल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493