चीनी विश्वविद्यालय ने झगड़े में शामिल भारतीय छात्रों को निकाला

बीजिग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हुई लड़ाई में शामिल तीन भारतीय छात्रों को विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया है। इसमें से एक छात्र के पेट में चाकू लगा है।

बीजिग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हुई लड़ाई में शामिल तीन भारतीय छात्रों को विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया है। इसमें से एक छात्र के पेट में चाकू लगा है।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों के इस आचरण को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है।

यिचांग के थ्री जार्ज विश्वविद्यालय में छात्रों के दो समूहों के बीच यह लड़ाई अप्रैल के दूसरे हफ्ते में हुई थी।

भारतीय दूतावास ने बीजिंग में भारतीय छात्रों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है, “चीन में पढ़ने वाले कुछ भारतीय छात्रों के अस्वीकार्य व्यवहार की जानकारी मिली है। इस तरह के झगड़े से चीन में भारतीयों की नकारात्मक तस्वीर बनेगी।”

इस झगड़े में एक छात्र को चाकू मारा गया। विश्वविद्यालय ने झगड़े में शामिल सभी छात्रों को निकाल दिया है।

इस सलाह में कहा गया है, “यद्यपि छात्रों की भारी संख्या कानून का पालन करती है। लेकिन कुछ की हरकतें चीन में सभी भारतीयों के हितों के लिए हानिकारक है।”

चीन में लगभग 14,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। चीन के मेडिकल विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों के लिए पूर्वी यूरोप के संस्थानों के विकल्प के रूप में उभरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493