भारत, पाकिस्तान शांति के नहीं हैं इच्छुक : पाकिस्तानी अखबार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐसा लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं ‘और हमेशा दुश्मनी के माहौल में ही रहना चाहते हैं’, एक पाकिस्तानी अखबार ने गुरुवार को ऐसा कहा है।

द डेली टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक के बावजूद दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है।

इसमें कहा गया है, “पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों की बैठक में अक्सर अड़ियल रुख अपनाया जाता है और इस बार नतीजा कोई अलग नहीं रहा है।”

“ऐसा लगता है कि दोनों देशों में से कोई भी संबंध सुधारने को लेकर इच्छुक नहीं है और हम हमेशा दुश्मनी के माहौल में ही रहना चाहते हैं।”

अखबार ने लिखा, “कोई भी पार्टी झुकने को तैयार नहीं है और दोनों पक्ष अक्खड़ बयान जारी कर रहे हैं जिससे स्थिति और खराब हो रही है।”

इस संपादकीय में कहा गया है कि यह दोनों देशों पर निर्भर है कि वे एक दूसरे के साथ सार्थक बातचीत करें।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493