सिंहस्थ कुंभ में बिछड़ों को मिला रहा शौर्य दल

उज्जैन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में बिछड़ों को मिलाने में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित शौर्या दल अहम भूमिका निभा रहा है।

विभाग की ओर से गुरुवार देर रात जारी अधिकारिक के अनुसार, कुंभ मेले में अनेक ऐसे अवसर आते हैं जब हर उम्र के लोग परिजनों से बिछड़ कर भीड़ में खो जाते हैं। गुम हुए अथवा बिछड़ों को सही सलामत उनके परिजनों से मिलवाने के लिए खोया-पाया केन्द्र में शौर्य दल को तैनात किया गया है।

राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, शौर्य दल में 151 सदस्य तैनात किए गए हैं, जो स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दल के सदस्यों ने हाल में हरसिद्घि माता परिसर में मुरैना की 15 साल की एक बालिका को अकेली घूमते पाया और उसे बाल संरक्षण समिति को सौंपा। समिति ने उसके परिजन को सूचना भेजी तथा बालिका के शासकीय बालिका गृह में रहने की व्यवस्था की।

इसी प्रकार शौर्य दल ने रामघाट क्षेत्र में गुम हुए दो साल के बालक को उसके माता-पिता को खोजकर सौंपा। खोया-पाया केन्द्रों पर तैनात शौर्य दल के सदस्य पूरी सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493