भारत के वैन डैम हैं टाइगर : रितेश

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की तुलना हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउडे वैन डैम से की है और उन्हें भारत का वैन डैम करार दिया।

आगामी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ की शूटिंग खत्म कर चुके अभिनेता रितेश ने कहा कि भारत का कोई भी अभिनेता ‘हीरोपंती’ स्टार जैसा अच्छे एक्शन नहीं कर सकता।

रितेश ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, “कोई भी भारतीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ जैसे अच्छे एक्शन नहीं कर सकता। भारत के वैन डैम, ‘बागी’।”

‘एक विलन’ के अभिनेता ने शब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बागी: ए रेबेल फॉर लव’ में टाइगर के अभिनय की सराहना की।

फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

शब्बीर खान के साथ ‘बागी : ए रेबेल फॉर लव’ टाइगर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले 26 वर्षीय अभिनेता ने अभिनेत्री कृति सैनन के साथ 2014 की फिल्म ‘हीरोपंति’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493