चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब की लड़कियों ने 61वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंडर-19 मुक्केबाजी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया।
मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में हुए इन खेलों में पंजाब की मुक्केबाजी टीम में 13 लड़कियों ने हिस्सा लिया और 1 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते।
राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने राष्ट्रीय खेलों में पंजाब के बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, उनके कोचों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है।
dharmpath.com dharmpath