कोलकाता, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कोलकाता दक्षिण समेत दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों के लिए शनिवार को मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को शहर में कम से कम 10 देशी बम बरामद हुए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “तिलजला इलाके में क्लब के पीछे रखे एक बैग के अंदर से बम बरामद किए गए हैं।”
बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे। यह क्षेत्र बैलीगंज के अंदर आता है जहां शनिवार को वोट डाले जाने हैं।
dharmpath.com dharmpath