शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के सी-ब्लॉक में रहने वाले राज कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की ये घटनाएं कुछ सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार, चोरों को गाड़ी से बैटरी निकालने में एक मिनट से भी कम समय लगता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील त्यागी, हरिओम राणा, मदन मोहन, अनुराग श्रीवास्तव, हेमंत सोलंकी, नरेंदर पाल, कुलदीप ठाकुर, प्रिंस, गौरव आदि कई पीड़ित लोगों की गाड़ियों से करीब 20 बैट्रियां चोरी हुई हैं। वहीं पास के श्याम पार्क से भी लगभग 15 से 20 गाड़ियों की बैटरी चोरी होने की खबर है।
dharmpath.com dharmpath