बिहार में लू, तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शनिवार सुबह आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। पूरा इलाका सुबह हो या शाम गर्म हवा से झुलस रहा है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहेगा तथा लू का कहर जारी रहेगा।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में पूर्णिया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, भागलपुर का 21.6 डिग्री तथा गया का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, पूर्णिया का 40.6 डिग्री और गया का 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493