यूरोपा लीग के फाइनल में लीवरपूल के प्रवेश पर आश्वस्त क्लोप

विलारियल (स्पेन), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में विलारियल से 0-1 से मिली हार निश्चित परिणाम नहीं है।

कोच अब भी आश्वस्त हैं कि क्लब लीग के फाइनल में प्रवेश करेगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, हालांकि, फाइनल में पहुंचने के क्रम में क्लब को अपने घरेलू मैदान के एनफील्ड स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में ‘एनफील्ड’ की मदद चाहिए होगी।

क्लोप ने कहा कि उनकी टीम ने मजबूत टीम के खिलाफ अच्छे खेल खेला और वह अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, क्योंकि विलारियल को कुछ लोग नहीं जानते हैं।

लीवरपूल के कोच ने जोर देते हुए कहा कि उनकी टीम हार के लायक नहीं थी, लेकिन विलारियल के खिलाफ दो बार गोल दागने के लिए मिले मौके को गवांने के कारण ऐसा हुआ।

कोच ने आगे कहा कि हालांकि, लीवरपूल ने अच्छा खेला, लेकिन यह सच है कि लक्ष्य पर हमला करने का काम काफी पेचीदा था।

क्लोप ने कहा कि वह एनफील्ड में एक अलग मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं और उन्हें इसका इंतजार है। उन्होंने कहा कि विलारियल के खिलाफ मुकाबला एक गलती थी और उनकी टीम ने यह स्वीकार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493