केरल का शांतिपूर्ण सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही भाजपा : एंटनी

तिरुवनंतपुरम, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य के शांतिपूर्ण सांप्रदायिक माहौल को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा केरल विधानसभा में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाएगी।

तिरुवनंतपुरम, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व रक्षामंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य के शांतिपूर्ण सांप्रदायिक माहौल को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा केरल विधानसभा में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाएगी।

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए एंटनी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सबसे अच्छा विचार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा का एकसूत्री एजेंडा कांग्रेस को खत्म करना है।

एंटनी ने कहा, “उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह किया। अब वे केरल में ऐसा की करने का लक्ष्य बना रहे हैं। यदि कोई हाल के दिनों की चीजों की तुलना करें तो केरल में जो कभी नहीं हुआ था वे चीजें हो रही हैं। भाजपा राज्य की शांतिपूर्ण सांप्रदायिक परिदृश्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। हमारी यह उत्कट इच्छा है कि केरल विधानसभा में भाजपा को खाता खोलने की इजाजत नहीं मिले।”

माकपा पर हमला बोलते हुए एंटनी ने कहा, “माकपा नींद में है और वह कभी-कभार जगती है। उसके जगने से पहले बहुमूल्य समय निकल गया होगा। राज्य में नारियल-जटा (कोइर) उद्योग के आधुनिकीकरण के मामले में केरल ने यही देखा।”

वामपंथी दलों ने पहले इसका विरोध किया। यह बिल्कुल वैसी ही कहानी है जब ट्रैक्टर पहली बार आया था। जब कंप्यूटर पहली बार आया था तब भी उन लोगों ने हंगामा शुरू किया था। जब वे जगे तो कुछ करने की कोशिश हुई लेकिन अब तक 25 साल निकल गए हैं। बहुत देर हो चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और माकपा हत्या और हिंसा की राजनीति खत्म करें तभी केरल में शांति कायम रख सकती है।

एंटनी ने ओमन चांडी सरकार को असफल मानने के अपने ऊपर लगाए गए आरोप को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि माकपा आरोप उद्योग की सबसे बड़ी उन्नायक है।

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि उन लोगों ने करुणाकरन और मेरे साथ यही किया। आरोप लगना एक चीज है और भ्रष्टाचार दूसरी चीज है। सरकार राज्य को नई ऊंचाई पर ले गई है। विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए यूडीएफ को लौटना है।

केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एंटनी का चुनाव अभियान रविवार को शुरू हो रहा है। यह राज्य के सभी 14 जिलों से गुजरेगा और 14 मई को यहां समाप्त होगा। केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 16 मई को मतदान होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493