ओमान से सोमवार को केरल पहुंचेगा नर्स का पार्थिव शरीर

तिरुवनंतपुरम, 1 मई (आईएएनएस)। केरल की नर्स चिक्कू रॉबर्ट का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोच्चि पहुंचेगा। उनकी पिछले माह ओमान में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके पति पर भी शक की सुईं है।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आईएएनएस को बताया कि चिक्कू के पति पार्थिव शरीर के साथ भारत नहीं आ पाएंगे, क्योंकि ओमान के नियमानुसार, चिक्कू की हत्या की जांच चल रही है, इसलिए उनके पति की वहां मौजूदगी जरूरी है।

चिक्कू (25) ओमान के एक अस्पताल में नर्स थीं। वह पिछले माह ओमान के सलाला शहर स्थित अपने फ्लैट में खून से लथपथ मिली थीं। उन पर चाकू से कई वार किए गए थे और उन्हें सबसे पहले उनके पति ने देखा था।

यह दंपति एक ही अस्पताल में कार्यरत था।

मुख्यमंत्री चांडी ने कहा कि पुलिस ने मामला सुलझा लिया है और ‘विस्तृत जानकारी का इंतजार’ है।

पुलिस ने अब तक की जांच के तहत चिक्कू के कई दोस्तों, सहकर्मियों व उनके पति का बयान दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक से भी पूछताछ की थी और बाद में उसे जाने दिया।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि पार्थिव शरीर के साथ पति को आने की अनुमति नहीं मिली है, क्योंकि शक की सुईं उन पर भी है।

उन्होंने कहा, “हमें बताया गया है कि उनके पति बिल्कुल निर्दोष हैं, लेकिन वहां के नियम ऐसे ही हैं। मैंने हालांकि वहां के अधिकारियों को एक पत्र भी दिया था कि अंतिम संस्कार संपन्न होने के तत्काल बाद राज्य सरकार उनके पति को वहां वापस भेज देगी।”

चांडी ने कहा, “हमें बताया गया है कि उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है और अधिकारियों ने कहा है कि उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493