भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सेामवार को गर्मी के साथ उमस का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, उज्जैन संभाग व छतरपुर, राजगढ़, दमोह, खरगोन जिलों में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने के अलावा लू का असर बढ़ने की चेतावनी दी है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 23.5 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, इंदौर का 41 डिग्री, ग्वालियर का 44.2 डिग्री और जबलपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath