दिल्ली में मनमाने किराये की शिकायत के लिए हेल्पलाइन

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में टैक्सी चालकों द्वारा मनमाने किराये की वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, “यदि कोई भी टैक्सी चालक लोगों से अधिक किराया मांगे तो 011-42400400 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।”

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टैक्सी संचालकों को अधिक किराया वसूली पर चेतावनी देते हुए इसे दिनदहाड़े लूट बताया था।

उन्होंने टैक्सी संचालकों को अधिक किराया वसूली की स्थिति में उनके परमिट रद्द करने तथा टैक्सी चालकों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493