नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। यूबी समूह के अध्यक्ष एवं उद्योगपति विजय माल्या ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
60 वर्षीय माल्या के विरुद्ध एक भारतीय अदालत ने पिछले सप्ताह गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
देश में विभिन्न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये ऋण चुकाने में असफल रहे उद्योगपति विजय माल्या इन दिनों ब्रिटेन की हर्टफोर्डशायर काउंटी में 1.5 करोड़ डॉलर के बंगले में रहते हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने हाल में ही माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया, जिसके बाद उन्हें स्वदेश भेजने की संभावना बढ़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में दर्ज है और उसमें उन्हें हर्टफोर्डशायर का निवासी बताया गया है।
dharmpath.com dharmpath