मप्र : मजदूर दंपति ने 2 बच्चों संग ट्रेन से कटकर जान दी

होशंगाबाद , 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक मजदूर दंपति ने अपनी दो बेटियों के साथ बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना क्षेत्र के बांसखापा गांव के करीब कैलाश कुशवाहा, उसकी पत्नी राधा बाई और दो मासूम बेटियों के शव रेल पटरी पर मिले हैं। कैलाश की मोटरसाइकिल रेल पटरी से कुछ दूरी पर पाई गई है।

सोहागपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने आईएएनएस को बताया कि कैलाश और उसकी पत्नी राधा बाई मजदूरी करते थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से इस बात की पुष्टि होती है कि मजदूर दंपति ने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दी है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493