बिहार में बदली छाई

पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर बिहार में देखने को मिल रहा है।

राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में हल्की या तेज बारिश के आसार जताए हैं।

पटना में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे भागलपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और गया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.3 डिग्री सेल्सियस और गया का 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493