नोएडा में इस सप्ताहांत उठाएं ‘द क्राफ्ट फेस्टिवल’ का मजा

नोएडा, 5 मई (आईएएनएस)। अगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हैं और सप्ताहांत कुछ अलग ढंग से बिताना चाहते हैं तो नोएडा का रुख करें। ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘क्राफ्टली’ यहां डीएलएफ मॉल में शनिवार और रविवार को ‘द क्राफ्ट फेस्टिवल’ का आयोजन करेगी। इसमें देशभर से आए उद्यमियों, कलाकारों, डिजाइनर्स और शिल्पकारों के चुने हुए उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस उत्सव में शॉपिंग, लाइव संगीत, कार्यशालाओं और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का मजा उठाया जा सकेगा।

उत्सव में सात भारतीय बैंड्स के ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ (सर्वश्रेष्ठ बैंड के खिताब के लिए बैंड्स के बीच होने वाली प्रतियोगिता) का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। इसमें पारंपरिक कथावाचन के साथ राजस्थानी कठपुतली शो के बीच एक 17 वर्षीय डीजे को डिस्क का संचालन करते देखा जा सकेगा। साथ ही एक सैंड आर्टिस्ट की कला का हुनर भी देखा जा सकेगा।

उत्सव में पालतू पशु प्रेमियों के लिए एक पेट कैफे भी होगा और साथ ही फिटनेस और डांस प्रेमी यहां जुंबा सत्र का भी मजा उठा सकते हैं।

‘द क्राफ्ट फेस्टिवल’ में ‘क्राफ्टली’ के 60 विक्रेता भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

उत्सव में कुल मिलाकर सभी के मनोरंजन का इंतजाम किया गया है। अपना मेकओवर कराने के इच्छुक लोग स्टाइल मेकओवर सत्रों का भी लाभ उठा सकते हैं जिसका आयोजन स्टाइलिस्ट्स और ब्लॉगर्स करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493