सोनिया, राहुल, मनमोहन ने दी गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च के तहत संसद भवन जाने से रोके जाने पर यहां गिरफ्तारियां दीं।

कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च शुरू किया था। पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी थी, जो एक स्थान पर पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाती है। क्षेत्र में इस धारा को लागू किए जाने के कारण कांग्रेस नेताओं को संसद भवन की ओर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वे संसद मार्ग पुलिस थाना पहुंचे, जहां उन्होंने गिरफ्तारियां दी। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता करीब 30 मिनट तक थाने में रहे।

गिरफ्तारी देने वाले कांग्रेस नेताओं में देश के पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे।

मार्च शुरू करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मार्च का आयोजन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकलापों के खिलाफ किया गया, जिसमें उत्तराखंड तथा अरुणाचल प्रदेश में ‘कांग्रेस सरकार गिराने’ की इसकी गतिविधि भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493