लिस्बन, 6 मई (आईएएनएस)। स्पेन के गोलकीपर इकर कैसिलास ने फुटबाल क्लब पोटरे से अमेरिका की मेजर लीग सासर (एमएलएस) में जाने की खबरों का खंडन किया है और पुर्तगाल के क्लब में ही रहने की इच्छा जताई है।
लिस्बन, 6 मई (आईएएनएस)। स्पेन के गोलकीपर इकर कैसिलास ने फुटबाल क्लब पोटरे से अमेरिका की मेजर लीग सासर (एमएलएस) में जाने की खबरों का खंडन किया है और पुर्तगाल के क्लब में ही रहने की इच्छा जताई है।
सोशल नेटवर्किं ग साइट पर गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट कर स्पेन के गोलकीपर ने बताया कि वह पोटरे के साथ खुश हैं और वह इसे छोड़कर मियामी नहीं जा रहे हैं।
कैसिलास ने माना कि पोटरे ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। टीम पुर्तगाल लीग की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और यूरोपीयन प्रतियोगिताओं से बाहर हो गई है।
उन्होंने कहा है कि क्लब अगले सत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
dharmpath.com dharmpath