जाधवपुर विश्वविद्यालय में रद्द हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। जाधवपुर विश्वविद्यालय में फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक व्यंग्यात्मक फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ रद्द कर दी गई है। इसकी वजह राज्य में चल रहा विधानसभा चुनाव है।

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। जाधवपुर विश्वविद्यालय में फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक व्यंग्यात्मक फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ रद्द कर दी गई है। इसकी वजह राज्य में चल रहा विधानसभा चुनाव है।

फिल्मकार ने शुक्रवार को ट्विटर पर विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए पत्र की कॉपी पोस्ट की। इसमें लिखा है कि स्क्रीनिंग इसलिए रद्द की गई, क्योंकि राज्य में चुनावों की वजह से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है।

यह पत्र विश्वविद्यालय के एल्युमनी एसोसिएशन की तरफ से भेजा गया है। इसमें लिखा है, “आपको यह जानकारी देते हुए दुख हो रहा है कि राज्य में हो रहे चुनाव की वजह से लगे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की वजह से हम आपकी फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ की स्क्रीनिंग की मंजूरी नहीं दे सकते। कृपया हमारा सहयोग करें। मैंने ऑफिस को बुकिंग मनी लौटाने का आदेश दिया है। धन्यवाद।”

अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा कि वे स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता पहुंच भी गए थे। उनके मुताबिक, फिल्म की स्क्रीनिंग को रद्द करने के लिए बेहद मामूली कारण दिया गया।

यह फिल्म अग्निहोत्री की खुद की जिंदगी से प्रभावित है। इसमें एक बिजनेस स्कूल में भ्रष्टाचार और माओवाद जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।

फिल्म में अनुपम खेर, माही गिल, पल्लवी जोशी, अरुणोदय सिंह और विवेक वासवानी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493