ब्राजील में गोलीबारी, 6 की मौत

रियो डी जनेरियो (ब्राजील), 7 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में गश्ती कर रही पुलिस और मादक पदार्थो के तस्करों के बीच गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना दक्षिणपूर्वी ब्राजील में प्रोवीडेंसिया के पास गुरुवार शाम को हुई। इसी स्थान पर पांच अगस्त से 21 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसकर्मियों का एक समूह क्षेत्र में गश्ती कर रहा था कि अचानक ड्रग्स माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया।

मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जबकि दो अन्य घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

इस गोलीकांड में पांच अपराधियों को मार गिराया गया।

इस घटना से शुक्रवार को पास के स्कूलों को बंद कर दिया गया, जिससे 1,000 बच्चे प्रभावित हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493