पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शनिवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापामन में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के आसार हैं।
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर व पूर्णिया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री तथा गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, पूर्णिया का 38.3 डिग्री और गया का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
dharmpath.com dharmpath