मोदी ने बीआरओ के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क सीमा संगठन (बीआरओ) के स्थापना दिवस पर बीआरओ के कर्मचारियों को बधाई दी और देश के प्रति उनकी ‘बेजोड़ सेवा’ की प्रशंसा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बीआरओ के सभी कर्मचारियों को उनके स्थापना दिवस पर सलाम। हम देश के प्रति आपकी बेजोड़ सेवा से गौरवान्वित हैं।”

बीआरओ की स्थापना सात मई, 1960 को हुई थी। यह देश में सड़क नेटवर्को की देखरेख करता है। यह सशस्त्रबलों की जरूरतों को पूरा करता है और व्यापक पैमाने पर बुनियादी ढांचागत विकास में अपने योगदान के जरिए सामाजिक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493