गोवा के विधायक पर आरोप शर्मनाक : भाजपा

पणजी, 7 मई (आईएएनएस)। गोवा के लोग विधायक पर नाबालिग लड़की को ‘यौन दासी’ बनाने के कथित आरोप को लेकर लोग चिंतित हैं, लेकिन देश में व्यवस्था ही दिवालिया हो गई है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विलफ्रेड मेसक्विटा ने कही।

पूर्व मंत्री मेसक्विटा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नाबालिग की खरीद और उसके यौन शोषण के आरोप में गुरुवार को विधायक अतानासियो मोनसेरेट की गिरफ्तारी से गोवा शर्मशार हुआ है।

हालांकि उन्होंने इस कथित अपराध को व्यवस्थागत भ्रष्टाचार के विस्तृत संदर्भ में रखा।

मेसक्विटा ने कहा, “देश की प्रत्येक व्यवस्था राजनीतिक, चुनाव, प्रशासनिक या यहां तक कि न्यायिक व्यवस्था के दिवालिया होने से लोग इस मामले के परिणाम को लेकर परेशान हैं।”

पीड़ित नाबालिग लड़की ने मोनसेरेट पर उसे खरीदने और गत मार्च महीने में उसके साथ अनेक मौके पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की ने कहा कि विधायक ने उसकी मां और एक दलाल के जरिए उसे खरीदी थी।

गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने इस आशय की प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद 24 घंटे से कम अवधि में मोनसेरेट ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह तीन दिनों से पुलिस हिरासत में हैं।

मेसक्विटा ने कहा कि आरोपों को साबित होना अभी बाकी है, लेकिन विधायक ने गोवा को शर्मशार किया है।

मेसक्विटा ने कहा, “मैं एक चीज कह सकता हूं कि अगर ये आरोप सत्य हो जाते हैं, वास्तव में सत्य तथ्य बन जाते हैं तो गोवा के लोगों के लिए बड़ी शर्म की बात होगी, जिन्होंने इस तरह के तत्व को सत्ता की कुर्सी पर बैठाया।”

करीब एक दशक से मोनसेरेट गोवा में महत्वपूर्ण राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में उभरे थे। वह कांग्रेस और साथ-साथ भाजपा नीति गठबंधन की सरकार में भी मंत्री रह चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493