गुड़गांव, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस को शक है कि मानव अंग के तस्करों ने इस व्यक्ति की हत्या की होगी, क्योंकि मृत व्यक्ति के पेट पर पट्टी बंधी है।
जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के जयपुर-दिल्ली सर्विस लेन पर एक व्यक्ति की लाश मिली है, जिसकी उम्र लगभग 32 साल है। वह नीले रंग के ट्राउजर और हरे रंग के टीशर्ट में है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।”
उन्होंने कहा, “शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। ऑटोप्सी रपट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।”
dharmpath.com dharmpath