पाकिस्तान ने एफ-16 के लिए अमेरिकी शर्त खारिज की

इस्लामाबाद, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए आधुनिक एफ-16 विमानों की जरूरत है, लेकिन उसने विमान के लिए अमेरिका की लगाई गई शर्ते ठुकरा दी हैं।

इस्लामाबाद, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए आधुनिक एफ-16 विमानों की जरूरत है, लेकिन उसने विमान के लिए अमेरिका की लगाई गई शर्ते ठुकरा दी हैं।

‘डॉन ऑनलाइन’ के अनुसार, विदेश सचिव एजाज चौधरी ने शनिवार को कहा कि एफ-16 बेचने के लिए कोई शर्त नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान ने उन विमानों को केवल आतंकियों से लड़ने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने इसी हफ्ते कहा था कि पाकिस्तान यदि एफ-16 विमान खरीदना चाहता है तो उसे इसके लिए अपने पास से पूरी रकम देनी होगी। इसके पहले पिछले माह अमेरिकी संसद ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने को इस सौदे के लिए अनुदान राशि नहीं देने का निर्णय लिया था।

चौधरी ने कहा कि इन विमानों को अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराने को अमेरिकी संसद को समझाने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

पाकिस्तान की अमेरिका के साथ आठ एफ-16 विमान खरीदने को लेकर सहमति बनी थी।

इस समझौते के तहत पाकिस्तान को अपनी राष्ट्रीय निधि से 27 करोड़ डॉलर भुगतान करने थे। माना जा रहा था कि इन विमानों की शेष राशि अमेरिका अपनी फॉरेन मिलिट्री फाइनांसिंग (एफएमएफ) निधि से देगा।

पाकिस्तान ने अमेरिका को बता दिया है कि उसके पास अपने संसाधनों से एफ-16 विमानों को खरीदने के लिए पैसा नहीं है। साथ ही चेताया था कि यदि पैसे को लेकर मामला नहीं सुलझा तो वह अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कोई अन्य लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार करेगा।

कांग्रेस की ओर से निधि उपलब्ध नहीं कराने के पीछे जो महत्वपूर्ण कारण हैं, उनमें पहला यह है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। दूसरा, ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में मददगार चिकित्सक शकील आफरीदी को जेल में डाला और तीसरा पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका को डर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493