चीन के बाजार में विश्व के अन्य देशों की तुलना में अधिक मॉडल उपलब्ध हैं। राजधानी बीजिंग में चल रहे ऑटो शो में 10 नई कारों की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। ये 10 मॉडल दुनियाभर के लोकप्रिय ब्रांडों में से ही हैं।
इसमें सेडान से लेकर एसयूवी और सस्ती से लेकर लग्जरी कारें तक शामिल हैं, फिर भी इन सबमें एक बात आम है कि ये चीन के मध्यवर्गीय परिवारों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं और इसमें सफल भी हुई हैं।
बीजिंग ऑटो शो में दिखाई जा रहे मॉडल :
– प्यूजो 308 सेडान
यह स्पोर्टी और कॉम्पैक्ट सेडान कार है और इसके साल के लगभग मध्य में बाजार में आने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 100,000 युआन (16,000 डॉलर) से शुरू है।
-फोर्ड टॉरस टाइटेनियम
फोर्ड टॉरस के इस नए मॉडल में इंटीरियर डेकोरेशन को अपग्रेड किया गया है।
-ऑडी ए4एल
ए4एल कार में अधिक स्पेस चाहने वालों के लिए बेहतर कार है।
-होंडा एवेंशियर
यह कोई राज नहीं है कि चीनी लोगों को एसयूवी कारें पसंद हैं। होंडा सीआर-वी चीन में सर्वाधिक बिकने वाली कार है। अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए होंडा ने इस नई सात सीटर होंडा एवेंशियर को पेश किया है।
-बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलआई
यह लंबी, चौड़ी, ऊंची कार है और यही सब चीजें चीनी लोगों में एसयूवी में पसंद है। यह मॉडल अपने पिछले मॉडल बीएमडब्ल्यू एक्स1 से आठ सेंटीमीटर लंबा, दो सेंटीमीटर चौड़ा और चार सेंटीमीटर ऊंचा है।
-फॉक्सवैगन फिडियॉन
यह कार पैसट और फेटन दोनों कारों के बीच का मिला-जुला रूप है।
-अक्यूरा सीडीएक्स
इस एसयूवी के अगले हिस्से में बहुत बड़ा लोगो लगा है।
– मर्सिडीज बेंज ई श्रेणी एल
बेंज की ई श्रेणी वास्तिवक मॉडल की तुलना में अधिक लंबी है। इसका पिछला हिस्सा रिडिजाइन कर 14 सेंटीमीटर बढ़ाया है।
– द साइट्रन सी6
नई सी6 अधिक स्पोर्टी है लेकिन बड़े आकार की सेडान कारों की सभी जरूरतों को पूरा करती है।
– माज्दा सीएक्स-4
सीएक्स-4 एक क्रॉसओवर कार है। यानी स्पोर्टी लुक की वजह से यह युवाओं के बीच में अधिक लोकप्रिय है।
dharmpath.com dharmpath