पीएसजी ने स्थापित किया नया रिकार्ड

कोरिस्का (फ्रांस), 8 मई (आईएएनएस)। स्टार स्ट्राइकर इडिनसन कावानी की हैट्ट्रिक की बदौलत फ्रांस फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) ने फ्रांस लीग-1 फुटबाल टूर्नामेंट में अजास्सिओ को 4-0 से हराकर अंकतालिका में नया रिकार्ड कायम किया है।

क्लब ने लीग के दो मैच शेष रहते हुए 92 अंक हासिल कर लिए हैं। देश की फुटबाल डिवीजन में यह किसी भी टीम द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा अंक हैं।

बीबीसी के अनुसार, “पहला गोल करने के बाद कावानी ने शानदार हैडर के जरिए दूसरा गोल किया। कुछ देर बाद ही उन्होंने एक और हैडर से गेंद गोल पोस्ट में डाल हैट्ट्रिक पूरी की।”

इस जीत के साथ ही पीएसजी दूसरे स्थान की टीम से 27 अंक आगे हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493