बोपन्ना मर्गिआ मेड्रिड ओपन के फाइनल में

मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। छठी वरीय भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोनिर मर्गिआ की जोड़ी ने मेड्रिड ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7 (4), 12-10 से मात दी।

बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी ने शनिवार को हुए मुकाबले में पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में वह अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सके और दूसरा सेट टाई ब्रेकर में हार गए।

तीसरे सेट में इस जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट की मौजूदा विजेता बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी का फाइनल में मुकाबला ज्यां जुलिएन रोजेर और होरिअ टेकाउ की जोड़ी से होगा।

ज्यां जुलिएन रोजेर और होरिअ टेकाउ की जोड़ी ने शनिवार को पिअर हुगेस हारबर्ट और निकोलस माहुट की जोड़ी को 6-2, 7-6 (7-3) से हरा कर फाइनल में जगह बनाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493