सुषमा ने छेड़छाड़ मामले में जंग से रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ओला कैब के एक ड्राइवर द्वारा बेल्जियम की एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से रिपोर्ट मांगी है।

सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने दिल्ली के उप राज्यपाल से ओला कैब के एक ड्राइवर द्वारा एक बेल्जियन लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट मांगी है।”

सुषमा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “हम भारत में सभी विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शनिवार को बेल्जियम की 23 वर्षीय युवती ने पश्चिम दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह ओला की एक कैब से हरियाणा के गुड़गांव से दिल्ली आ रही थी, तो कैब के ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

ड्राइवर की पहचान राजस्थान निवासी राज सिंह (23) के रूप में की गई है। उसे रविवार को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

ओला ने ड्राइवर को काम से निकाल दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493