मेरठ मेट्रो रूट का जायजा लेने जाएंगे विशेषज्ञ

मेरठ मेट्रो में दो कॉरिडोर प्लान किए गए हैं। राइट्स ने पहला कॉरिडोर परतापुर से पल्लवपुरम और दूसरा कॉरिडोर श्रद्धापुरी से गोकुलपुर प्रस्तावित किया है। मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के लिए 32 स्टेशन तय किए गए हैं।

मेट्रो स्टेशनों की जगह, पार्किं ग और ट्रैक के बारे में राइट्स ने रिपोर्ट दी है। इसी के आधार पर टीम 11 मई को मेरठ में दोनों कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन, पार्किं ग आदि की जगह देखेगी। यह टीम मेरठ मेट्रो के परतापुर-पल्लवपुरम और श्रद्धापुरी-गोकुलपुर ट्रैक के एलाइनमेंट को रिपोर्ट के आधार पर चेक करेगी।

इसके अलावा प्रस्तावित स्टेशनों, पार्किं ग स्पेस, डिपो आदि जगहों की फिजिबिलिटी, राइट्स की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर चेक करेगी। इसके पूर्व में 4 मई को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव के सामने राइट्स के विशेषज्ञों ने मेरठ मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का प्रजेंटेशन दिया था।

राइट्स के डीपीआर में कॉरिडोर-1 के प्रस्तावित स्टेशन मोदीपुरम, पल्लवपुरम, गुरुकुल डौरली, सोफीपुर, लेखानगर, बेगमपुल, भैंसाली, रेलवे रोड चैराहा, बागपत रोड चैराहा, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, संजय वन, शताब्दीनगर, रिठानी, डीएन पॉलिटेक्निक, परतापुर।

वहीं कॉरिडोर-2 के प्रस्तावित स्टेशन श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा, कैंट रेलवे स्टेशन, मिल्रिटी अस्पताल, रजबन, बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगलपांडे नगर, तेजगढ़ी, मेडिकल कॉलेज, जागृति विहार एक्सटेंशन, गोकलपुर डिपो हैं।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक के मुताबिक, इन सभी प्रस्तावित स्टेशनों का जायजा लेने के बाद ही मेट्रो रेल कॉरपोरेशन राइट्स द्वारा सौंपे गए डीपीआर पर अपना सुझाव देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493