नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आंशिक बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, “आज (सोमवार) सुबह धूप रही। आज आंशिक बदली छाई रह सकती है।”
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 55 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath