वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का निधन

हैदराबाद, 9 मई (आईएएनएस)। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का लंबी बीमारी के बाद यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

हैदराबाद, 9 मई (आईएएनएस)। वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का लंबी बीमारी के बाद यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

राव के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।

राव अविभाजित आंध्र प्रदेश विधानसभा में करीमनगर जिले से पांच बार सदस्य रह चुके थे।

वह भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में भी शामिल रहे थे।

माकपा की केंद्रीय परिषद के पूर्व सदस्य राव पहली बार 1976 में सिरसिला निर्वाचन क्षेत्र से आंध प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 1978, 1985 और 1994 में दोबारा इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।

पांच दशकों से अधिक समय तक कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े रहने के बाद वह 1999 में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) में शामिल हो गए थे, लेकिन तब वह सिरसिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। 2004 के चुनाव में वह तेदेपा की टिकट पर जीत गए थे।

पृथक तेलंगाना राज्य का आंदोलन तेज होने पर वह तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

उनके बेटे चेन्नमानेनी रमेश तेलंगाना विधानसभा के सदस्य हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493