कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
एक अधिकारी ने कहा, “38वीं बटालियन के कांस्टेबल एस.के. राठौर ने जमालदा स्थित एसएसबी के एक शिविर में अपनी रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।”
राठौर को वहां पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किया गया था। एसएसबी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath