नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के मद्देनजर उनकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
पार्टी की पुद्दुच्चेरी इकाई को एक पत्र मिला है जिसमें धमकी दी गई है कि राहुल गांधी की भी उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राहुल गांधी की तरह हत्या कर दी जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “गृह मंत्री ने तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि जो धमकी मिली है उसके बारे में केंद्रीय एवं राज्यों की एजेंसियों और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) को सतर्क कर दिया जाएगा।”
मुलाकात के दौरान शर्मा ने एक साथ एसपीजी के करीब 400 अफसरों को हटाकर नए लोगों को लाने के प्रस्ताव का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि इस तरह के प्रस्ताव की स्थिति क्यों आई, जबकि एसपीजी कर्मियों को बहुत कठिन प्रशिक्षण की जरूरत पड़ती है।
dharmpath.com dharmpath