नोएडा में साइबर क्राइम अन्वेषण केंद्र खुला

जनता व नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से बने सवा करोड़ की लागत के साइबर सेल के चालू हो जाने से जनपद में होने वाले साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा।

डीजीपी ने साइबर कार्यालय में जाकर एक-एक चीज को बारीकी से समझा। उन्होंने साइबर सेल में काम करने वाले पुलिस कर्मियों की शैक्षिक योग्यता भी पूछी।

डीजीपी ने कहा कि साइबर सेल के चालू हो जाने से देश में हो रहे साइबर क्राइम पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी प्रदेश ही नहीं देश के किसी भी कोने से घर बैठे-बैठे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लेकिन अब अनवेषण केंद्र के चालू हो जाने से साइबर क्राइम पर प्रभावी रोक लगेगी।

इस अवसर पर मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडे, मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह, जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी एनपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस, एसपी देहात अभिषेक यादव मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493