लखनऊ, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के मुताबिक, आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। दक्षिणपूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं में अभी भी नमी बरकरार है, इसलिए तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath