भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।
विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से कोच्चि जा रहे विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने पर उसकी लगभग सात बजे आपात लैंडिंग कराई गई।
एयर इंडिया के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि इन यात्रियों को दूसरी उड़ान के जरिये कोच्चि भेजा जाएगा या इसी उड़ान से आगे रवाना किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath