नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय देश में नवाचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों के उपलक्ष्य में हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आयोजित करता है। इस वर्ष प्रौद्योगिकी दिवस के समारोह की विषयवस्तु है ‘स्टार्ट-अप इंडिया के प्रौद्योगिकी समर्थक।’
dharmpath.com dharmpath