उप्र में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं। बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 25 डिग्री, झांसी में 24.5 डिग्री, इलाहाबाद में 23 डिग्री और बांदा में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493