बगदाद में कार बम विस्फोट, 13 मरे

बगदाद, 11 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में एक व्यस्त बाजार में बुधवार को हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि सद्र शहर केशिया बहुल मशहूर बाजार में एक कार में भारी विस्फोट हुआ।

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493